Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअमूल दूध ₹4 तक महंगा:गोल्ड ₹74, फ्रेश ₹59 प्रति लीटर; मदर डेयरी...

अमूल दूध ₹4 तक महंगा:गोल्ड ₹74, फ्रेश ₹59 प्रति लीटर; मदर डेयरी ने भी दाम बढ़ाए

नई दिल्ली: आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज 12 नवंबर से लागू हो गई हैं।

एक लीटर दूध 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए हुआ

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड का एक लीटर दूध 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए हो गया है। वहीं, अमूल फ्रेश की कीमत 57 रुपए से बढ़ाकर 59 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। यानी अब दूध खरीदने के लिए लोगों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढाए

मदर डेयरी ने भी दूध के दाम 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

दोनों कंपनियों ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले अप्रैल 2025 में दामों में बदलाव किया गया था।

 लागत बढ़ने के चलते फैसला

मदर डेयरी से जुड़े सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि किसानों से दूध खरीदने की लागत काफी बढ़ गई है। दूध की खरीद और बाकी खर्चों में आई इस तेजी के चलते कंपनी पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था।

इसी लागत का थोड़ा-सा बोझ ग्राहकों पर डालते हुए दूध की खुदरा कीमतें बढ़ाना कंपनी की मजबूरी बन गया था।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टीम में ब्रेट रैंडेल की पहली एंट्री: भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में मिला मौका

1974 में हुई थी मदर डेयरी की शुरुआत

मदर डेयरी को 1974 में शुरू किया गया था। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की सब्सिडियरी कंपनी के रूप में काम करती है। मदर डेयरी अपने दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का 75-80% हिस्सा किसानों को देती है।

कंपनी दिल्ली-NCR बाजार में अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। इसकी कुल डेली दूध बिक्री 50 लाख लीटर से ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन