Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशिवराज की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम: सीएम योगी ने चौहान की पोती...

शिवराज की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम: सीएम योगी ने चौहान की पोती इला को दुलार किया

भोपाल: राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से वरिष्ठ नेता भोपाल पहुंच रहे हैं। गुरुवार को नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई राज्यों के मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेता पहुंचे।

योगी ने शिवराज सिंह चौहान की पोती इला को दुलार किया

योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की पोती इला को दुलार किया। इस दौरान उनकी बहू अमानत ने योगी के पैर छुए। नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक प्रभुराम चौधरी भी त्रयोदशी कार्यक्रम में पहुंचे

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक प्रभुराम चौधरी व गोपाल सिंह इंजीनियर भी त्रयोदशी कार्यक्रम में पहुंचे। सभी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को गांधीसागर में करेंगे डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11,500 करोड़ का प्रोजेक्ट होगा आकर्षण का केंद्र

साध्वी हर्षानंद भी पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचीं

इस दौरान साध्वी हर्षानंद (हर्षा रिछारिया) भी शिवराज सिंह चौहान की माताजी को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचीं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन