Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअसम में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर...

असम में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत

काजीरंगा: असम के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में कई लोगों की जान चली गई। हादसे में ज्यादातर मृतक स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं।

हादसे में 23 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि न्यूज एजेंसी PTI ने 12 मौतों की पुष्टि की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री अंदर फंस गए। रेस्क्यू टीम बस को काटकर शवों को बाहर निकालने में जुटी है। फिलहाल बस में सवार कुल यात्रियों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस बोली- ड्राइवर ने नियम का पालन नहीं किया

गोलाघाट के एसएसपी स्वप्ननील डेका ने बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव की ओर जा रही थी। बस तेज रफ्तार में थी और काजीरंगा नेशनल पार्क के पास लागू पाबंदियों का पालन नहीं कर रही थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP में अमूल के बाद सांची दूध भी ₹4 महंगा, अब 74 रुपए लीटर मिलेगा

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया

हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए कोहोरा अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल अधिकांश लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गोलाघाट के एसपी स्वप्ननिल डेका ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं। बस को काटकर शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन