Friday, November 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअब असली दूध-पनीर पहचानना होगा आसान: पैकेट पर दिखेगा नया लोगो

अब असली दूध-पनीर पहचानना होगा आसान: पैकेट पर दिखेगा नया लोगो

नई दिल्ली: अब बाजार से दूध, दही और पनीर खरीदते समय असली डेयरी प्रोडक्ट्स को पहचानना बेहद आसान हो जाएगा। फूड सेफ्टी रेगुलेटर यानी एफएसएसएआई (FSSAI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दूध और इससे बने सभी सामानों के पैकेट पर एक जैसा नया लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया है।

इस नए नियम का सीधा मकसद ग्राहकों को मिलावटी और नकली डेयरी उत्पादों से बचाना है, ताकि लोग पैकेट देखते ही असली और शुद्ध उत्पाद की पहचान कर सकें।

नया नियम 1 जुलाई 2028 से पूरे देश में लागू हो जाएगा

जानकारी के मुताबिक, यह नया नियम 1 जुलाई 2028 से पूरे देश में लागू हो जाएगा, जिसके बाद सभी डेयरी कंपनियों को अपने पैकेट पर यह खास लोगो लगाना होगा।

1 जुलाई 2028 से डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों को पैकेट पर नीले चौकोर बॉक्स के अंदर सफेद रंग की एक बूंद वाला निशान छापना होगा। इससे ग्राहक दुकान पर पैकेट देखते ही आसानी से पहचान सकेंगे कि वह असली डेयरी प्रोडक्ट है।

अभी दूध, दही, पनीर या घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स की पहचान के लिए पैकेट पर कोई खास या अलग कॉमन लोगो नहीं होता है। अभी डेयरी प्रोडक्ट के पैकेट पर सामान्य फूड प्रोडक्ट्स की तरह 3 मुख्य लोगो दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे 27 छात्र: ऋषिकेश में यूपी की स्कूल बस का ब्रेक फेल, दीवार से टकराकर लटकी

फरवरी 2025 के ड्राफ्ट के बाद लिया गया अंतिम फैसला

इस नए नियम को बनाने की शुरुआत फरवरी 2025 में हुई थी, जब FSSAI ने इसका शुरुआती ड्राफ्ट (कच्चा मसौदा) जारी किया था। उस समय सरकार ने डेयरी कंपनियों, व्यापारियों और आम लोगों से इस बदलाव पर उनकी राय और आपत्तियां मांगी थीं। सभी की सलाह पर विचार करने के बाद अब इस नियम को पक्का कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन