Friday, November 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर में तीन संदिग्ध अफगानी गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट-वीजा की जांच में जुटी...

जबलपुर में तीन संदिग्ध अफगानी गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट-वीजा की जांच में जुटी ATS

जबलपुर: जबलपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बार फिर कार्रवाई की है। टीम ने छोटी ओमती इलाके से तीन संदिग्ध अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों भारत में बिना वैध वीजा के रह रहे थे और उनके पासपोर्ट भी फर्जी हैं। गुरुवार को मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

ATS ने फिलहाल तीनों के नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की है। जांच एजेंसी उनके पासपोर्ट और वीजा की वैधता की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे भारत में किस रास्ते से दाखिल हुए और जबलपुर में रहने के लिए उन्हें किसने मदद पहुंचाई।

फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले नेटवर्क की जांच

जांच के दायरे में तीनों के स्थानीय संपर्क, रहने के ठिकाने और दस्तावेज तैयार कराने वाले लोग भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके दस्तावेजों को लेकर अफगानिस्तान के दूतावास से भी संपर्क किया गया है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि कहीं इन लोगों के तार फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने वाले किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं।

पहले छह अफगानी नागरिक भी पकड़े गए थे

जबलपुर में इस तरह का मामला पहले भी सामने आ चुका है। इससे पहले ATS छोटी ओमती से लगे इलाके से छह अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन पर भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने का आरोप था। अब तीन और संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी पुराने और नए मामलों के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

AK-47 के साथ तस्वीर से बढ़ी थी चिंता

जबलपुर में अफगानी नागरिकों की मौजूदगी को लेकर पहले भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो चुकी हैं। एक अफगानी नागरिक की सोशल मीडिया पर AK-47 राइफल के साथ तस्वीर सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई थी। इसके बाद विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों और उनके भारत में रहने की वैधता की जांच तेज की गई थी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन