Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरतलाम में मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग,...

रतलाम में मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

रतलाम: जिले के जावरा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राम मीनाखेड़ा में 26 वर्षीय महिला ने अपने सात साल की बेटी और चार साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और मातम का माहौल है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटी को स्कूल छोड़ने के बहाने निकली थी घर से

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई। मृतकों की पहचान ग्राम मीनाखेड़ा निवासी दयाबाई (26), उसकी बेटी दक्षु (7) और बेटे अरविंद (4) के रूप में हुई है। दयाबाई के पति का नाम हरिओम मालवीय बताया गया है।

बताया जा रहा है कि दयाबाई सुबह करीब 8 बजे बेटी को स्कूल की ड्रेस पहनाकर उसे स्कूल छोड़ने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अपने साथ चार साल के बेटे अरविंद को भी ले गई थी। घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं के पास पहुंचने के बाद उसने दोनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

ग्रामीणों ने तीनों को कुएं से निकाला

खेतों में मजदूरी करने जा रहे कुछ लोगों ने कुएं में तीनों को देखा और गांव में सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान, हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में महिला और दोनों बच्चों को जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दयाबाई को भी मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज, वैभव सूर्यवंशी 18 रन बनाकर आउट; दर्शकों को फ्री एंट्री

परिवार के कुएं में हुआ हादसा, मायके पक्ष को सूचना

ग्राम सरपंच अनुजलाल बारोड के मुताबिक, जिस कुएं में महिला और उसके बच्चे मिले, वह उनके परिवार का ही है।

जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं। महिला के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन