Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपुलिस कमिश्नर के जनसंवाद से गायब रहे टीआई, निलंबित

पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद से गायब रहे टीआई, निलंबित

भोपाल: पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम से अपने ही थाना क्षेत्र के प्रभारी की गैरमौजूदगी भोपाल पुलिस में भारी पड़ गई। चूनाभट्टी इलाके में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य मौके पर नहीं मिले। इसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और लापरवाही मानते हुए डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने उन्हें निलंबित कर दिया। विशेष अभियानों में थाने के कमजोर प्रदर्शन को भी कार्रवाई की वजह बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पुलिस कमिश्नर संजय कुमार चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनना और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली का फीडबैक लेना था।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को भी मौजूद रहना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। अपने ही क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के कार्यक्रम से थाना प्रभारी की गैरमौजूदगी को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। शनिवार रात उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए।

विशेष अभियानों में भी कमजोर प्रदर्शन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीआई धर्मेंद्र मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की वजह सिर्फ जनसंवाद कार्यक्रम से अनुपस्थित रहना नहीं है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे विशेष अभियानों में भी चूनाभट्टी थाने का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया था। इन अभियानों में कमजोर परिणाम और मैदानी स्तर पर अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखने को भी कार्रवाई का आधार बनाया गया।

ये भी पढ़ें: रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता जरूरी, सुरक्षा से जुड़ा रणनीतिक लक्ष्य: राजनाथ सिंह

दो महीने में छह थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल पुलिस में पिछले दो महीनों के दौरान थाना प्रभारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा है। 15 सितंबर से 15 नवंबर के बीच स्टेशन बजरिया, कोतवाली, जहांगीराबाद, मिसरोद, कटारा हिल्स और चूनाभट्टी थाने के प्रभारियों को निलंबित किया गया। इस अवधि में कुल छह टीआई पर निलंबन की कार्रवाई हुई। इनमें चूनाभट्टी टीआई धर्मेंद्र मौर्य सबसे ताजा मामला हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन