Friday, November 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिलजीत दोसांझ बोले- हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं, इंदौर कॉन्सर्ट से...

दिलजीत दोसांझ बोले- हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं, इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली थी बम धमाके की धमकी

इंदौर: जिले में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि अपने एक बयान को लेकर भी चर्चा में है। दिलजीत ने मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर पढ़ते हुए कहा- ‘सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदोस्तान थोड़ी है।’ उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर सुनाया

दरअसल, दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले अलग-अलग संस्थानों को करीब 9 धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इनमें RDX विस्फोट की धमकी दी गई थी। इन धमकियों के बीच कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा के सवाल भी उठे। कार्यक्रम के दौरान दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर सुनाया, जिसे अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

विवाद के बाद भी चारों गानों को गाया

इंदौर जिला प्रशासन ने दिलजीत के चार गानों- ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों अफीम’ और ‘जट्ट फायर करदा’ पर आपत्ति जताते हुए उन्हें न गाने को कहा था। लेकिन, दिलजीत ने इनमें से 3 गाने ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’ और ‘जट्ट फायर करदा’ कॉन्सर्ट में गाए।

दिलजीत ने ‘खुदा गवाह’, ‘सांसों की माला’ और ‘किन्नी किन्नी’ जैसे हिट गानों पर दर्शकों को झुमाया। रात 10 बजे आखिरी गाना गाकर शो खत्म हुआ।

धमकी के मद्देनजर पुलिस ने यहां बम डिस्पोजल टीम तैनात की थी। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।

ये भी पढ़ें: आजम खां को जेल भेजा गया: ED की चार दिन की पूछताछ पूरी, 200 सवालों के जवाब में आरोप नकारे

7 करोड़ से ज्यादा के टिकट बिके

BookMyShow के मुताबिक, इंदौर शो में 7 करोड़ रुपए से ज्यादा के टिकट बिके। कॉन्सर्ट के टिकट 1,500 रुपए से शुरू हुए थे। सबसे महंगी GOAT टेबल 8 लाख रुपए और Born To Shine टेबल 5 लाख रुपए की थी। नगर निगम को आयोजन से 60 लाख रुपए से ज्यादा टैक्स मिला।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन