बालाघाट: जिले के लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ आधा दर्जन युवक के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां 13 एवं 14 नवंबर की दरमियानी रात करीब 1.30 से 2 बजे के बीच घटित इस वारदात को लेकर लांजी पुलिस ने पीड़िता की गई रिपोर्ट पर आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेने की भी जानकारी सामने आई है।
नाबालिक पीड़िता लांजी क्षेत्र की निवासी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिक पीड़िता मृलत: लांजी थाना क्षेत्र की निवासी है। लेकिन वह नागपुर में रहकर बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 13 नवंबर को यह लड़की अपने माता-पिता भाई-बहन के साथ अपने मामा के घर ग्राम बड़गांव मंडई में गई थी। जो रात 10:00 बजे अपने परिवार के साथ मंडई से अपने मामा के घर आ गए थे। रात्रि करीब 12:30 बजे लड़की ने अपने दोस्त राजू दशरिया से फोन पर बात की। जो उससे मिलने के लिए बड़गांव आ रहा था। रात्रि 1:30 बजे वह घर से बाहर निकली, तो राजू दशरिया उसे अपने साथ मोटरसाईकिल पर बिठाकर खेत तरफ ले गया, जहां दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी आधे एक घंटे बाद तीन अनजान लड़के उनके पास आए और उनसे नाम पता पूछने लगे।
इसी बीच बदमाशों ने लडके को भगा दिया और लड़की को उसके मामा के घर छोड़ देने का भरोसा दिलाते हुए लड़की को खेत तरफ ले गए और मोबाइल का टॉर्च जलाएं। इस दौरान बदमाशों ने लड़की को धक्का देकर जमीन पर गिराया और बारी बारी से घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
वारदात के बाद पीड़िता ने सहेली को फोन लगाकर जानकारी दी। जिसके बाद उसकी सहेली अपने भाई के साथ मौके पर पहुंची और घर लेकर गई। लड़की ने डर और सदमे में स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण घटना के संबंध में तत्काल में परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन 15 नवंबर को पीड़िता रिपोर्ट करने लांजी थाना पहुंची। जहां पीड़िता ने विकास, अतुल, रविशंकर, अभय, लकी का नाम लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाया।
सभी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल लांजी पुलिस द्वारा इस मामले में कुछ युवकों को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ करने की जानकारी प्राप्त हुई है।

