Tuesday, November 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news26 नवंबर को भोपाल में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, ‘वोट बचाओ–देश...

26 नवंबर को भोपाल में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का होगा आगाज: मुकेश नायक

भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को भोपाल में विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। इस मार्च के माध्यम से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ एवं ‘वोट रक्षक अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस मार्च में मध्यप्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेशभर में चरणबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

अभियान के तहत प्रमुख कार्यक्रम निम्नानुसार होंगे

1. 22 नवंबर तक सभी जिलों में बैठकें आयोजित कर प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। मंडलम अध्यक्षों को प्रशिक्षित करने के साथ बीएलए, बूथ समिति सदस्यों एवं युवा कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

2. 22 से 30 नवंबर तक वोट रक्षकों द्वारा बूथ स्तर पर हटाए गए मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया जाएगा। इस कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंचाई जाएगी।

3. 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक सत्यापन के निष्कर्षों के आधार पर ग्राम स्तर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ आयोजित की जाएंगी। इन चौपालों के माध्यम से आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

4. अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों को www.iamvoterakshak.com के माध्यम से वोट रक्षक अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में खेत बचाओ अभियान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

अभियान की प्रत्येक बूथ तक पहुंच सुनिश्चित करें

मुकेश नायक ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों तथा मोर्चा-संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बूथ तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा और प्रत्येक पात्र मतदाता के वोट का संरक्षण बेहद जरूरी है। संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के इस अभियान में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

26 नवंबर को भोपाल में आयोजित संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन