Tuesday, November 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsधोनी का IPL से सन्यास, CSK के मेंटर की भूमिका निभाएंगे; 19...

धोनी का IPL से सन्यास, CSK के मेंटर की भूमिका निभाएंगे; 19 सीजन में टीम को दिलाए 5 खिताब

दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर बनाया।

धोनी 19 साल आईपीएल खेले। उन्होंने 278 मैच में 5,314 रन बनाए। उनकी कप्तानी में CSK ने 5 IPL और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं।

चेन्नई की मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताया कि शनिवार को वीडियो कॉल पर 2027 सीजन के लिए चेन्नई से रिलीज होने वाले खिलाड़ियों पर चर्चा हो रही थी। तभी धोनी ने बहुत धीरे से कहा- शायद आपको इसमें मेरा नाम भी जोड़ देना चाहिए।

धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे

CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब 20 साल से हमारा साथ है।

2008 में मैंने ही उन्हें टीम में शामिल करने की बात कही थी। यह मेरा सबसे अच्छा फैसला था। धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और यह टीम उनका घर रहेगी।

IPL 2025 में 14 मैचों में 196 रन बनाए थे

2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। इससे पहले IPL 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल डीलर्स ने कमीशन बढ़ाने की मांग उठाई, पेट्रोल पर ₹1.50 और डीजल पर ₹2.50 बढ़ोतरी की मांग

CSK ने चेन्नई के साथ 17 सीजन बिताए

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 17 सीजन बिताए। 2016 और 2017 में टीम पर प्रतिबंध लगने के कारण वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन