Friday, November 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफिलीपींस में PM मोदी और ट्रम्प की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मोदी...

फिलीपींस में PM मोदी और ट्रम्प की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मोदी बेहद सख्त इंसान

फिलीपींस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में मुलाकात हुई। दोनों नेता क्वाड बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद सख्त इंसान बताया।

ट्रम्प ने मोदी की सराहना की

क्वाड बैठक के दौरान हुई इस मुलाकात में भारत और अमेरिका के दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। ट्रम्प ने मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वे एक बेहद सख्त इंसान हैं। छह महीने के भीतर दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात है। इस बैठक पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजरें टिकी हैं।

ट्रम्प और मोदी के बीच 6 महीने में यह दूसरी मुलाकात

ट्रम्प और मोदी के बीच 6 महीने में यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता 17 जून को G7 समिट के दौरान फ्रांस में मिले थे।

क्वाड बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शामिल हुए।

पीेएम मोदी ने कहा- मनीला और क्वाड का रिश्ता काफी पुराना

क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की मनीला और क्वाड का रिश्ता काफी पुराना और खास है।

उन्होंने बताया कि 2007 में चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे। इसके 10 साल बाद, 2017 में इसी शहर में हमने फिर से बातचीत शुरू की थी। आज एक बार फिर इस ऐतिहासिक शहर में क्वाड की बैठक होना हमारे लिए एक अहम पड़ाव है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल जनवरी से अब तक हमारे विदेश मंत्री 5 बार मिल चुके हैं। यह हमारी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और क्वाड के साथ मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।

ये भी पढे़ं: राहुल गांधी के भोपाल दौरे से पहले रैली-प्रदर्शन पर रोक, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

 अमेरिका रेयर अर्थ के उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है-ट्रंप

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका रेयर अर्थ के उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अगले 10 महीनों में इस मामले में चीन की बराबरी कर लेगा।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अब तक के सबसे बड़े स्तर पर रेयर अर्थ का उत्पादन कर रहा है। अगले 10 महीनों में उसे जिन चीजों की जरूरत होगी, उनका उत्पादन देश के भीतर ही होने लगेगा।

उन्होंने कहा कि सिर्फ अमेरिका ही नहीं, जापान और भारत भी रेयर अर्थ का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। ट्रम्प के मुताबिक, तीनों देश इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन