Friday, November 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमेरिट सूची में प्रथम आने के बाद भी नहीं मिली नियुक्ति, आंगनवाड़ी...

मेरिट सूची में प्रथम आने के बाद भी नहीं मिली नियुक्ति, आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में अनियमितता के आरोप

बालाघाट: जिले में आंगनवाड़ी सहायिका पद पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर अनियमितता का आरोप सामने आया है। किरनापुर तहसील के ग्राम करियादंड निवासी आंचल बिबिनाके ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।

आवेदिका ने लगाए आरोप

आवेदिका का आरोप है कि मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति से वंचित किया जा रहा है, जबकि उनसे कम मेरिट वाली अभ्यर्थी को बीपीएल श्रेणी के पांच अतिरिक्त अंक देकर नियुक्ति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: रायसेन मंडी में मुनीम पर जानलेवा हमला कर 15 लाख की लूट, कर्मचारी निकला साजिशकर्ता

भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए

आवेदिका आंचल बिबिनाके पिता स्व. चमनसिंह बिबिनाके, निवासी वार्ड क्रमांक-1 ग्राम करियादंड, तहसील किरनापुर ने अपने आवेदन में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के बाद जारी मेरिट सूची में उनका प्रथम स्थान है, इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन