Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स का आयोजन, आलिया-करण जौहर समेत पहुंचे सितारे

मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स का आयोजन, आलिया-करण जौहर समेत पहुंचे सितारे

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि अर्थशॉट प्राइज दुनिया के प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में शामिल है। इसकी शुरुआत साल 2020 में प्रिंस विलियम और ‘द रॉयल फाउंडेशन’ ने की थी। इसे ‘पर्यावरण का नोबेल’ भी कहा जाता है।

समारोह का छठा संस्करण मुंबई में आयोजित हुआ

इस समारोह का छठा संस्करण 16-17 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित हुआ। आलिया भट्ट, सोनम कपूर, निमरत कौर, खुशी कपूर, भूमि पेडनेकर, मौनी रॉय, रकुल प्रीत सिंह और ईशान खट्टर इवेंट में नजर आए। करण जौहर ने इस समारोह को होस्ट किया।

सोनम ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई

इवेंट में पहुंचीं अभिनेत्री सोनम कपूर और सयानी गुप्ता ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई।

सोनम कपूर ने कहा, मैं यहां इस पहल का समर्थन करने आई हूं। देश में जो हो रहा है, वह काफी डराने वाला है। अपने बच्चों को देखकर डर लगता है कि हम उनके लिए कैसा भविष्य छोड़कर जाएंगे।

पांच विजेताओं को मिला पुरस्कार 

अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 के लिए करीब 7 हजार नामांकनों में से 169 देशों के 15 फाइनलिस्ट चुने गए। 17 नवंबर को मुंबई में पांच विजेताओं की घोषणा की गई। बता दें कि हर विजेता को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख पाउंड (करीब 11 करोड़ रुपए) दिए गए।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा; निफ्टी भी 100 अंक फिसला, मेटल और IT शेयरों में बिकवाली तेज

भारत की महिंद्रा कंपनी को भी मिला पुरुष्कार

इस साल भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी की जीत रही। कंपनी को ‘क्लीन अवर एयर’ कैटेगरी में पुरस्कार मिला।

कंपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और छोटे कमर्शियल वाहन बनाती है। इसका मकसद शहरों में चलने वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है।

महिंद्रा के मुताबिक, कंपनी अब तक 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेच चुकी है। ये वाहन कुल 9 अरब किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं। कंपनी का दावा है कि इससे करीब 1.85 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम हुआ है।

कंपनी को मिली 10 लाख पाउंड की राशि का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में किया जाएगा। इसके तहत महिला ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने, सस्ते लोन की सुविधा और चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने पर काम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन