Thursday, November 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाला लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, मस्जिद...

CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाला लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को एनकाउंटर में मार गिराया। लतीफ CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने के मामले में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान वह एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था।

एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल के जरिए उसे सरेंडर करने का मौका दिया। पुलिस अधिकारी ने उससे कहा— ‘हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।’

लेकिन लतीफ ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। उसने जवाब दिया- ‘मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। सरेंडर नहीं करूंगा।’

इसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया।

मस्जिद में छिपा मिला आतंकी

सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ ने उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसमें 3 जवान घायल हो गए थे। इसके बाद से दोनों फरार थे।

16 नवंबर को अखरान के लारू इलाके में दोनों आतंकियों को पुलिस ने घेर लिया था। फायरिंग में उमर मारा गया, लेकिन लतीफ भाग निकलने में कामयाब हो गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। दो दिन बाद फिर देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपे होने की जानकारी मिली थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स का आयोजन, आलिया-करण जौहर समेत पहुंचे सितारे

15 लाख का इनामी था लश्कर कमांडर लतीफ भट

लतीफ पर पुलिस ने 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह 2025 की शुरुआत में घर से लापता हो गया था। इसके बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटिव सज्जाद गुल ने उसे लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी नेटवर्क TRF में भर्ती किया था।

लतीफ ने अशमुजी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने कुछ समय कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में पढ़ाई की और फिर बढ़ई का काम करने लगा।

उमर ने लतीफ को छह महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने हमले से पहले कई इलाकों की रेकी की थी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन