Friday, November 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और साइबर...

स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

बेगमगंज: विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत एचपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बेगमगंज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन श्री राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति बेगमगंज द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन 14 से 20 नवंबर 2026 तक चल रहे न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।

बाल अधिकार और पोक्सो कानून की दी जानकारी

कार्यक्रम में द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री सचिन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल अधिकार, पोक्सो अधिनियम और बाल श्रम विरोधी कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा की।

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और इंटरनेट पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि से सावधान रहने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।

यह भी पढ़ें: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया, पूजा साहू ने डेब्यू मैच में दागा गोल

नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के बताए तरीके

शिविर में नालसा की ‘ड्रग्स-नशा मुक्त भारत के लिए’ योजना 2025 के अंतर्गत 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष जागरूकता भी दी गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे की रोकथाम और इससे बाहर निकलने के लिए उपलब्ध सहायता सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन