भोपाल: कोतवाली थाना क्षेत्र में विदिशा में 14 नवंबर को नाबालिगों से जुड़े शोषण के तीन मामले सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इनमें 6 साल की बच्ची, 16 साल की किशोरी और 15 साल की नाबालिग के मामले शामिल हैं। एक मामले में दो युवकों पर 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक शोषण का आरोप है। पुलिस ने पहले दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सामूहिक मामले में नामजद राकेश अहिरवार और शरद गोस्वामी फरार हैं।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
एफआईआर के अनुसार, 14 नवंबर की रात पीड़िता की मुलाकात रामलीला गेट के पास दोनों युवकों से हुई थी। आरोप है कि वे उसे स्कूटी से डोलखेड़ी ले गए, जहां एक मकान में उसके साथ अपराध किया। शिकायत में मारपीट और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी रोहित काशवानी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। एसडीओपी के निर्देशन में पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों में गिरफ्तार करने पुलिस अधीक्षक ने पांच-पांच हजार रुपए का इनामी घोषित किया है।
आरोपी शरद गोस्वामी कार्तिकेय चौहान का नजदीकी
अब बात उठ रही है भोपाल के अंदर डॉक्टर अंबेडकर जनकल्याण समता समिति के अध्यक्ष हैं सुनील अहिरवार उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के निवास मां के घर पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उल्लेख किया गया है कि आरोपी जो शरद गोस्वामी है वह शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान का नजदीकी है उनके कार्यक्रमों में शामिल होता है और सोशल मीडिया प्रोफाइल में उनके साथ फोटो वायरल हो रहे हैं वहीं यह भी कहा गया है कि विदिशा विधायक मुकेश टंडन का भी नजदीकी है जो भाजपा से जुड़ा हुआ है इस तरह के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि जहां भी देखो वही अपराध करने वाला भाजपा का ही निकलता है भोपाल मे सुनील अहिरवार ने शिवराज सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा है और उसमें 5000 का एक चेक भी शिवराज सिंह चौहान के नाम अपने हस्ताक्षर करते हुए प्रेषित किया है और कहा है कि जो शिवराज सिंह के पारिवारिक नजदीकी संबंध होने के कारण शरद गोस्वामी आरोपी को पकड़वाने में मदद करें और यह 5000 का इनाम उसको दिया जाए ।कहीं ना कहीं शिवराज सिंह को घेरने का प्रयास इस मामले में किया जा रहा है उधर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने भी घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की है और उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र इन घटनाओं पर आरोपियों गिरफ्तारी तय की जाए।
विधायक मुकेश टंडन पर सवाल खड़े हुए
इसके बाद एमबीबीएस स्टूडेंट के फ्लैट में जो शोषण की घटना को अंजाम दिया था उसमें सह आरोपी बनाकर अरविंद किरार को भी जेल भेज दिया है दो अन्य की तलाश और उनकी की भूमिका की जांच एसआईटी करेगी। बहरहाल मामा के घर पर सुनील अहिरवार ने अपने साथियों के साथ नारेबाजी करते हुए अपनी बात मीडिया के सामने रखी है कार्तिकेय चौहान, विधायक मुकेश टंडन राजनीतिक सक्रियता और संबंधों पर भी सवाल खड़े किए..? इस मामले में कार्तिकेय चौहान से संपर्क नहीं हो पाया है वह अपना पक्ष रखेंगे तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: भोपाल में सजेगा मालवा का आँगन, स्वाद से शिल्प तक दिखेगी लोकसंस्कृति की ताकत
प्रियंक कानूनगो ने निष्पक्ष जांच की बात फेसबुक पर रखी
उधर विदिशा में मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने फेसबुक वॉल पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि खामबाबा वाले शोषण के प्रकरण में कहां है कि इसमें पीड़िता पर दवाब डालकर बयान बदलवाने जैसी कार्रवाई होती है वही बुलडोजर की कार्यवाही बगैर आरोप सिद्ध के आधार पर नहीं होना चाहिए फॉरेंसिक जांच एवं घटना के संबंध में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। और कई बातें भी फेसबुक पर उन्होंने इस घटना के संबंध में लिखी है। जो विदिशा शहर के अंदर चर्चा की विषय बनी हुई है।

