Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोसेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब ने किया नेत्र शिविर का आयोजन...

सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब ने किया नेत्र शिविर का आयोजन ।
41 मरीजों का नेत्र परीक्षण और 11 का हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन ।

बड़वानी (नि. प्र.) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन स्थानीय जिला चिकित्सालय में किया गया । सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर लायन सुधीर पांडे ने बताया कि सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित नेत्र शिविर में बड़वानी के आस पास के क्षेत्र से लगभग 41 नेत्र मरीज़ आए थे । परीक्षण के बाद 11 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले । लायन महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा भी सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है और पौधारोपण, गौ सेवा, फूड फॉर हंगर, गुड टच बेड टच कार्यशाला के साथ स्कूलों में फर्नीचर का वितरण भी किया गया । द्वितीय वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट ने बताया की उक्त शिविर में आए हुए नेत्र मरीजो का नेत्र परीक्षण बड़वानी जिला चिकित्सालय के डॉ. विमलेश चोयल एवं डॉ. अनुष्का सागर ने किया, सहयोग डीडीपीएम दीपक सोनी,  नेत्र सहायक रविन्द्र टेकाम और मनोज भगोरे ने किया । मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण जिला चिकित्सालय बड़वानी में डॉ. विमलेश चोयल एवं डॉ. अनुष्का सागर द्वारा निःशुल्क किया जाएगा ।  इस शिविर में आए मोतियाबिंद के मरीजों को भोजन, दवाइयां और चश्मा निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे । इस निःशुल्क नेत्र शिविर में लायंस क्लब बड़वानी सिटी सदस्यों के साथ  जिला चिकित्सालय बड़वानी के स्टॉफ का सराहनीय सहयोग रहा । अगला नेत्र शिविर चोइथराम नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से जिला चिकित्सालय बड़वानी में दिनांक 13 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन