Monday, November 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता पर सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता पर सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

बालाघाट: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ‘सतर्कता जागरूकता’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

भ्रष्टाचार के स्वरूपों और रोकथाम पर दी जानकारी

सेमिनार में विषय विशेषज्ञ के रूप में MOIL लिमिटेड बालाघाट के सतर्कता अधिकारी पवन कुमार वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के विभिन्न स्वरूपों, उसकी रोकथाम और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता व नैतिक मूल्यों के महत्व की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ पैसों के लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि काम में लापरवाही, पक्षपात और नियमों की अनदेखी भी भ्रष्टाचार के ही रूप हैं। विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों को दिलाई सतर्कता शपथ

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सतर्कता संबंधी शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने ईमानदारी से कार्य करने, भ्रष्टाचार का विरोध करने और पारदर्शी व्यवस्था के लिए जागरूक रहने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: चीफ जस्टिस कोगजे और जस्टिस बागची ने बताईं AI की संभावनाएं अदालतों में लंबित 5 करोड़ केस निपटाने में AI बनेगा मददगार, जजों का समय बचेगा

पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों पर दिया जोर

प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए सतर्कता जागरूकता आवश्यक है। युवा पीढ़ी में ही ईमानदारी के संस्कार विकसित होंगे, तो समाज में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

कार्यक्रम में डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे, प्रो. अनिल हनवत, प्रो. आनंद पारधी, डॉ. ताराचंद बड़घैया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन