Sunday, November 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन में सुबह 9 बजे से लगेंगी स्कूलों की क्लास, MP के...

उज्जैन में सुबह 9 बजे से लगेंगी स्कूलों की क्लास, MP के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल में पारा 9 डिग्री

भोपाल: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ कई शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया है। शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए उज्जैन में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी।

प्रदेश में शाजापुर के गिरवर में सबसे कम 7.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल में पारा 9 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम बदल गया है। उमरिया में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद नेशनल हाईवे-43 पर मोर्चा फाटक के पास सड़क पर कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बन गई। इससे हाईवे के दोनों ओर करीब 3-3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन फंसने से यात्रियों को परेशानी हुई।

शनिवार सुबह मंडला, सिंगरौली और डिंडौरी में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश के 7 जिलों में हल्की बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

बारिश के बाद उमरिया में हाईवे पर लगा जाम

उमरिया में शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण नेशनल हाईवे-43 पर मोर्चा फाटक के पास सड़क कीचड़ से भर गई। वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से दोनों तरफ करीब 3-3 किलोमीटर तक जाम लग गया। हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे।

सिंगरौली में शनिवार सुबह वैढ़न, मोरवा और जयंत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। डिंडौरी के बजाग, करंजिया और समनापुर में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई। मंडला में भी सुबह बारिश हुई।

दो दिन बारिश और आंधी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से गुरुवार से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। शहडोल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। शनिवार और रविवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना है।

हालांकि, तूफान कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने तथा ठंड बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक केस में NTA के तीन एक्सपर्ट भी आरोपी, 14 पर आरोप तय; 25 नवंबर से रोज चलेगा ट्रायल

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भोपाल, शाजापुर और रायसेन में शीतलहर चली। शनिवार को राजगढ़ और शाजापुर में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के साथ ठंड और बढ़ने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन