Monday, November 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपति की डांट से नाराज महिला ने दो बच्चों के साथ खाया...

पति की डांट से नाराज महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, तीनों की मौत

भोपाल: राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई।

पति से हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को महिला ने अपनी देवरानी को आटा देने से इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर पति ने उसे डांटा था। इसी विवाद से नाराज होकर महिला ने शनिवार को यह कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बेटी छठवीं और बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता था

पुलिस के मुताबिक, 37 वर्षीय रुखसाना अरवलिया थाना ईंटखेड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी। वह गृहिणी थी। उसके पति फहीम धार्मिक शिक्षा देने के साथ ही मैकेनिक की दुकान पर बैठते हैं। परिवार में 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा था। बेटी छठवीं और बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता था।

फहीम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर छोटे भाई की पत्नी ने रुखसाना से आटा मांगा था। घर में आटा कम होने की बात कहते हुए रुखसाना ने उसे आटा देने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर फहीम ने पत्नी को सख्त लहजे में समझाइश दी। इस बात को लेकर रुखसाना नाराज चल रही थी।

घटना के समय पति दुकान पर था

शनिवार दोपहर फहीम दुकान पर था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि रुखसाना ने गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली पानी में मिलाकर दोनों बच्चों को पिला दी और खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन तीनों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। फहीम भी सूचना मिलने पर हमीदिया अस्पताल पहुंचा। यहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान रुखसाना ने दम तोड़ दिया। इसके बाद रविवार तड़के बेटी और बेटे की भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: मेक्सिको में FBI के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर की गिरफ्तारी, मुठभेड़ में 11 की मौत, कई शहरों में हिंसा

एसपी बोले- सभी एंगल पर मामले की जांच जारी

एसपी पंकज पांडे के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देवरानी से विवाद के बाद पति ने रुखसाना को फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने दोनों बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठाया। मृतका के पिता हलीम खान ने भी मामूली बात पर देवरानी से हुए विवाद और उसके बाद बेटी के यह कदम उठाने की बात कही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान और अन्य परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन