भोपाल: राजधानी भोपाल में रविवार को टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। यहां गूगल डेवलपर ग्रुप्स यानी GDG क्लाउड भोपाल की ओर से DevFest-2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें विद्यार्थी, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और स्टार्टअप से जुड़े लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में तकनीक के नए रुझानों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
9 वक्ताओं ने तकनीकी विषयों पर अपने अनुभव साझा किए
इवेंट में 9 वक्ताओं ने अलग-अलग तकनीकी विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में 6 मुख्य हॉल सेशन और 3 वर्कशॉप आयोजित की गईं। इन सेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और आधुनिक तकनीकों से जुड़े विषय शामिल रहे।
AI सिस्टम से लेकर जेमिनी तक पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में भविष्य पंडित ने स्केलेबल AI सिस्टम पर बात की। प्रेक्षा महाजन ने प्रोडक्शन-ग्रेड डेटा क्वालिटी फ्रेमवर्क, जबकि हेमंत गुप्ता ने AI एजेंट्स से जुड़े विषय पर सेशन लिया।
अनन्या शर्मा ने गूगल क्लाउड और स्केलिंग टेक्नोलॉजी पर जानकारी साझा की। सृष्टि राघभोगे ने फायरबेस AI और जेमिनी के साथ AI स्किल्स को बेहतर बनाने पर चर्चा की।
इसके अलावा गौरव घई ने AI एजेंट्स और रियल-वर्ल्ड स्टार्टअप से जुड़े अनुभव साझा किए। नील शाह ने AI एजेंट्स, ADK, क्लाउड रन और क्लाउड ट्रेस पर वर्कशॉप ली। अजो जोसेफ ने ADK और एजेंट टू एजेंट (A2A) SDK के जरिए रिमोट एजेंट्स को जोड़ने की जानकारी दी। वहीं, अंकुर प्रजापति ने जेमिनी, फ्लो और ओम्नी की मदद से कंटेंट तैयार करने और ऑटोमेट करने पर वर्कशॉप आयोजित की।
ये भी पढ़ें:महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान ने चीन को 3-1 से हराया, लगातार तीसरी जीत दर्ज की
DevFest का आयोजन वर्ष 2021 से किया जा रहा
आयोजकों के मुताबिक, भोपाल में DevFest का आयोजन वर्ष 2021 से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से जोड़ना, नई तकनीकों से परिचित कराना और भोपाल की टेक्नोलॉजी एवं डेवलपर कम्युनिटी को मजबूत बनाना है।

