Sunday, November 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसोना सस्ता हुआ तो व्यापारियों ने PM मोदी को लिखा धन्यवाद पत्र,...

सोना सस्ता हुआ तो व्यापारियों ने PM मोदी को लिखा धन्यवाद पत्र, बोले – आपकी सलाह ने बचा लिया

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद दिल्ली के कारोबारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आभार जताया है। संगठन का कहना है कि मई में PM की अपील मानकर व्यापारियों ने ऊंचे दाम पर सोना नहीं खरीदा, जिससे वे भारी नुकसान से बच गए।

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि जब PM ने सलाह दी थी, तब सोना 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलो के आसपास था। अब भाव घटकर 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलो पर आ गया है। इस तरह प्रति किलो करीब 65 लाख रुपये और प्रति 10 ग्राम करीब 65 हजार रुपये की गिरावट आई है।

व्यापारियों को क्यों हुआ फायदा?

CTI के मुताबिक देशभर के ज्वैलर्स अपने पास कई महीनों का स्टॉक रखते हैं। अगर वे उस समय महंगे भाव पर खरीदारी करते, तो प्रति किलो लाखों का नुकसान उठाना पड़ता। कई छोटे ज्वैलर्स कर्ज में भी डूब सकते थे। संगठन ने कहा कि अब व्यापारी खुद ग्रुप्स में लिख रहे हैं – ‘मोदी जी ने बचा लिया।’

जिस सलाह को लेकर पहले विरोध हुआ था, अब उसी की तारीफ हो रही है। CTI का कहना है कि भाव गिरने से शादी के सीजन में खरीदारी करने वाले परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है। इस सीजन में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है।

संगठन ने PM से आगे भी सोने-चांदी के बाजार को लेकर समय-समय पर मार्गदर्शन देने की मांग की है, ताकि सट्टेबाजी और जमाखोरी पर रोक लग सके।

लखनऊ में PM ने किया था जिक्र

शनिवार को लखनऊ में PM मोदी ने कहा था, ‘मैंने एक साल पहले कहा था, जरूरत न हो तो सोना मत खरीदिए। देश ने बात मानी, सोना कम खरीदा और दाम टूट गए। लोग कह रहे हैं, मोदी जी आपकी बात मानी और पैसे बच गए।’

10 मई की अपील पर हुआ था विवाद

10 मई 2026 को तेलंगाना में PM मोदी ने पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी मुद्रा बचाने के लिए 7 अपीलें की थीं। इसमें सोना न खरीदने की अपील भी थी।

इस पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा था कि ‘मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो ये उपदेश नहीं, सरकार की विफलता है।’

यह भी पढ़ें: डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना से दुग्ध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

क्या है CTI?

CTI यानी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री, दिल्ली-NCR के व्यापारियों का संगठन है। यह दिल्ली के थोक और खुदरा बाजारों से जुड़े मुद्दे सरकार के सामने उठाता है। हालांकि FICCI, CII और CAIT जैसे बड़े संगठनों के मुकाबले इसका दायरा मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास तक ही सीमित है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन