मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 23 नवंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबारी सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही और बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों में दबाव बना हुआ है।
सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटकर 83 हजार 450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लगभग 150 अंक नीचे है और 25 हजार 650 के स्तर पर बना हुआ है।
मेटल, बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में दबाव रहा
आज बाजार में सबसे ज्यादा दबाव मेटल, बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रहा है। इन सेक्टरों में बिकवाली के चलते प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बढ़ा है।
निवेशकों के बीच फिलहाल सतर्कता का माहौल है। बाजार की आगे की दिशा तय करने में वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों की भूमिका अहम रह सकती है।
ये भी पढ़ें: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की 7-0 से शानदार जीत, टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक
महानदी कोलफील्ड्स के IPO का आखिरी दिन
महानदी कोलफील्ड्स के IPO का आज आखिरी दिन है। IPO का प्राइस बैंड 129 से 136 रुपए तय किया गया है। इसमें मिनिमम 14,960 रुपए निवेश करने होंगे। इस इश्यू के जरिए कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचकर करीब ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। शेयरों की लिस्टिंग 27 नवंबर को होगी।

