भोपाल: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित नए हॉकी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी।
वहीं, दिन के अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से हराया, जबकि जापान ने चीन को इसी अंतर से मात दी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और अब सभी की नजरें अगले मुकाबले पर टिकी हैं।
भारतीय टीम ने थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी
भारतीय टीम ने थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। भारत ने पहले क्वार्टर में तीन गोल दागकर मैच पर पकड़ बना ली। दीपिका ने 9वें और 10वें मिनट में लगातार दो गोल किए, जबकि नवनीत कौर ने तीसरे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसके बाद मुमताज खान ने 27वें और सुनेलिता टोप्पो ने 31वें मिनट में गोल कर बढ़त 5-0 कर दी।
दीपिका ने 55वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की
तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल किया, जबकि चौथे क्वार्टर में दीपिका ने 55वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
इसी मिनट नवनीत कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 7-0 कर दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दीपिका तीन गोल के साथ मैच की शीर्ष स्कोरर रहीं।
ये भी पढ़ें: एमपी में मौसम के दो रंग: दिन में बढ़ी ठिठुरन, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से हराया
मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से हराया। रविवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में मलेशिया ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल कर बढ़त बनाई। नूरमाइजातुल स्याफी ने 32वें मिनट में और नूरामिराह जुल्किफ्ली ने 37वें मिनट में गोल किया। कोरिया की ओर से साएना जियोंग ने 35वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया। चौथे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में मलेशिया की सिती मोहद ने 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम की जीत पक्की कर दी।

