Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोमानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए चिकित्सा के साथ पारिवारिक एवं सामाजिक...

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए चिकित्सा के साथ पारिवारिक एवं सामाजिक भागीदारी अहम

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आश्रय गृह में मनाया जन्मदिन
बड़वानी 10 अक्टूबर 2025/संपूर्ण स्वास्थ्य में मानसिक स्वास्थ्य की अहम भूमिका होती है। जिसे ज्यादातर लोग नजर अंदाज कर देते हैं फल स्वरुप वह मनो रोग के दुष्प्रभाव को बढ़ावा देता है। उक्त बातें आशग्राम ट्रस्ट द्वारा चौकसी वाला ज्वेलर्स के समन्वय से संचालित निराश्रित मनोरोगियों के आशा आश्रय गृह में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित समावेशी समाज एक समग्र अवधारणा विषय पर बोलते हुए मनोरोग विशेषज्ञ डॉ राहुल पाटीदार ने कही। उन्होंने कहा आशा आश्रय गृह शासन, प्रशासन एवं समाज के त्रिवेणी समन्वय की एक रचना है जो की अनेक बिछड़े हुए मनोरोगियों को उपचारित कर पुनः सामाजिक ताने-बाने में समावेशित कर रहा है। चौकसी वाला ज्वेलर्स के संचालक एवं आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिव श्री राजेंद्र सोनी ने बताया मनो रोग पुनर्वास का यह प्रकल्प संचालित करना हमारे परिवार के लिए एक चुनौती पूर्ण कार्य था जहां पर इसे संचालित करने से ज्यादा इन्हें उपचारित करने की चिंता थी किंतु जिला प्रशासन के निरंतर मिल रहे मार्गदर्शन एवं ट्रस्ट के समन्वय से  प्रतिदिन आशा आश्रय गृह में सुधार होते चला गया इसी का परिणाम है कि हम 44 लोगों को उनके मूल परिवार में भेजने में सफल हुए हैं जो की भारत के विभिन्न राज्यों के निवासी होकर बड़वानी जिले सहित आसपास के जिलों में मनोरोग के कारण निराश्रित जीवन जी रहे थे। उन्होंने कहा मात्र साढ़े तीन वर्ष में यह सब संभव हो पाना ईश्वर का प्रताप है। लोनसरा के चौधरी परिवार के द्वारा आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं करवा चौथ एवं बहू का जन्मदिन तीनो एक साथ होने से हमने आशा आश्रय गृह के निवासियों को स्वरुचि भोज करवा कर इन तीनों दिवस की सार्थकता पूर्ण की।  चौधरी परिवार के निखिलेश ने बताया यहां पर उत्सव मना कर हम दुगना हर्ष प्राप्त करते हैं जहां हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा आश्रयरत है। इस दौरान आशा आश्रय गृह के श्री समाधान पाटील, श्रीमती साधना भावसार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन