Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकांग्रेस के संविधान मार्च पर राकेश सिंह का तंज, बोले- जनता अब...

कांग्रेस के संविधान मार्च पर राकेश सिंह का तंज, बोले- जनता अब स्वीकार नहीं करेगी

जबलपुर:मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को लेकर सियासत तेज हो गई है। मार्च से पहले लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे आपातकाल की याद दिलाई है। राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के माथे पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का जो दाग लगा है, उसे पार्टी किस मार्च से धोएगी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी मार्च निकाल ले, लेकिन अब देश की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी।

कांग्रेस को अपने अतीत में झांकना चाहिए

मंत्री ने कहा कि संविधान की रक्षा की बात करने से पहले कांग्रेस को अपने अतीत में झांकना चाहिए। यह वही पार्टी है, जिसने देश में आपातकाल लगाया था और उस दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं व संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ था।

उन्होंने सवाल उठाया कि जिस पार्टी के शासनकाल में देश ने आपातकाल का दौर देखा, लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगा और संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचा, वह आज किस नैतिक आधार पर संविधान रक्षा की बात कर रही है? केवल मार्च निकालने और नारे लगाने से कांग्रेस अपने अतीत की जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो सकती।

ये भी पढे़ं: नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला, यौन मंशा साबित होने पर POCSO के तहत अपराध: हाईकोर्ट

कांग्रेस का 26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च

कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जबलपुर में संविधान रक्षा पैदल मार्च निकालने जा रही है। पार्टी इस मार्च के जरिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश देने की तैयारी कर रही है।

मार्च से पहले राकेश सिंह के बयान को कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम के खिलाफ भाजपा के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।

एक ओर कांग्रेस संविधान की रक्षा को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा उसके आपातकाल के इतिहास को लेकर सवाल उठा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन