Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहाकाल के दरबार में पहुंचे नीतीश राणा और युजवेंद्र चहल, भस्म आरती...

महाकाल के दरबार में पहुंचे नीतीश राणा और युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय क्रिकेटरों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। क्रिकेटर नीतीश राणा, युजवेंद्र चहल, राहुल तेवतिया, सुमित कुमार और अमित कुमार भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

जानकारी के मुताबिक, सभी खिलाड़ी सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया। खिलाड़ी करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आराधना करते रहे और भस्म आरती के दर्शन किए।

नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन

महाकाल मंदिर में सुबह होने वाली भस्म आरती का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दौरान पांचों क्रिकेटरों ने नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी और बाबा महाकाल के समक्ष शीश नवाया। मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच भी खिलाड़ियों को लेकर उत्सुकता देखने को मिली।

महाकाल मंदिर पहुंचते रहते हैं खिलाड़ी

उज्जैन का श्री महाकालेश्वर मंदिर देश के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी हस्तियां भी समय-समय पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आती रहती हैं।

नीतीश राणा, युजवेंद्र चहल, राहुल तेवतिया, सुमित कुमार और अमित कुमार का यह धार्मिक दौरा भी चर्चा में है। सभी खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

सभी खिलाड़ी महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए

इस दौरान सभी खिलाड़ी महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन किया और जाप करते रहे। आरती के बाद मंदिर की देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारियों के माध्यम से बाबा को जल भी अर्पित किया।

ये भी पढ़ें: शादियों में खाने की गुणवत्ता जांचेंगे फूड इंस्पेक्टर, मैरिज गार्डन और कैटरिंग पर भी रहेगी नजर

मंदिर समिति ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

मंदिर समिति की ओर से सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस दौरान नीतीश राणा ने कहा कि वे पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं। जब भी वे किसी परेशानी में होते हैं, भगवान के दरबार में नमन करने आ जाते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन