Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशादियों में खाने की गुणवत्ता जांचेंगे फूड इंस्पेक्टर, मैरिज गार्डन और कैटरिंग...

शादियों में खाने की गुणवत्ता जांचेंगे फूड इंस्पेक्टर, मैरिज गार्डन और कैटरिंग पर भी रहेगी नजर

भोपाल: शादी समारोह में मेहमानों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर अब फूड इंस्पेक्टर की नजर रहेगी। खाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एक्सपायर तो नहीं है? कैटरिंग संचालक के पास खाद्य सुरक्षा लाइसेंस है या नहीं? इन सभी बातों की जांच की जाएगी। भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों के मैरिज गार्डन में पहुंचकर औचक निरीक्षण करेंगी। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री और साफ-सफाई की भी जांच होगी।विभाग का मकसद शादी समारोहों में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

भोजन की क्वॉलिटी की जांच की जाएगी

शादी में भोजन की क्वॉलिटी कैसी है? कहीं एक्सपायर खाद्य सामग्री तो नहीं परोसी जा रही? फूड लाइसेंस है या नहीं? अब फूड इंस्पेक्टर मैरिज गार्डन में इसकी जाकर जांच करेंगे। भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर औचक निरीक्षण करेगी।

बता दें कि देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का दौर शुरू हो गया है। भोपाल के मैरिज गार्डन में अगले 2 से 3 महीने तक बुकिंग फुल है। यहां पर हर रोज लाखों मेहमान भोजन करेंगे। इसके चलते ही जांच का फैसला लिया गया है।

स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य

शहर के मैरिज गार्डन के साथ होटलों के बैंक्वेट हॉल और कैटरिंग व्यवसाय संचालकों के यहां भी खाद्य सुरक्षा संबंधी जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जाएगी। सभी खाद्य कारोबार संचालकों के लिए नियमानुसार खाद्य सुरक्षा लाइसेंस प्राप्त करना एवं निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

ये भी पढे़ं: दिल्ली के कैफे में महिला कर्मचारी से गैंगरेप का आरोप, महिला समेत 3 गिरफ्तार; 3 आरोपी फरार

आम्र पैलेस में हो चुकी जांच

इससे पहले बैरागढ़ चीचली कोलार रोड स्थित आम्र पैलेस में टीम ने पहुंचकर जांच की। मंगलवार को हुई जांच में बिना खाद्य सुरक्षा अनुज्ञप्ति के कैटरिंग एवं बैंक्वेट हॉल के माध्यम से खाद्य कारोबार संचालित होना पाया गया।

प्रतिष्ठान में उपलब्ध बिलों एवं अभिलेखों के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2025 से लगातार कैटरिंग एवं बैंक्वेट हॉल संबंधी खाद्य कारोबार किया जा रहा था, जबकि निरीक्षण के समय खाद्य सुरक्षा लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन