Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर खुला...

ग्वालियर में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर खुला मामला; आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: जिले में 10वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है।

घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब वीडियो पीड़िता के भाई के मोबाइल पर पहुंचा।इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी के खिलाफ BNS, पॉक्सो एक्ट और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

17 वर्षीय किशोरी दसवीं की छात्रा है

पुलिस के मुताबिक, शताब्दीपुरम निवासी 17 वर्षीय किशोरी दसवीं की छात्रा है। करीब चार महीने पहले स्कूल-कोचिंग आते-जाते समय उसकी पहचान डीडी नगर स्थित कोठारी हाउस निवासी हरेन्द्र गुर्जर से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी, लेकिन जल्द ही छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया।

इसके बावजूद आरोपी युवक उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। वह स्कूल-कोचिंग के बाहर मंडराता और उस पर ‘भाई-बहन’ की तरह बात करने का दबाव बनाता था।

पैसे दिलाने के नाम पर घर ले गया युवक

शिकायत के मुताबिक, 16 नवंबर को घर में दीदी से विवाद होने के बाद किशोरी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नारायण बिहार कॉलोनी स्थित अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में किराए के पैसे खत्म होने पर वह दशहरा मैदान में बैठ गई। वहां एक अनजान व्यक्ति के मोबाइल से उसने आरोपी हरेन्द्र को कॉल किया और उससे 50 रुपए मांगे।

आरोप है कि मौके पर पहुंचा युवक पैसे दिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। घर में कोई नहीं था। इसके बाद उसने कमरा बंद कर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो के जरिए उसे धमकाया भी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

अगली सुबह किशोरी अपनी मौसी के घर चली गई और 21 नवंबर को वापस लौटी। 23 नवंबर को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और छात्रा के भाई के मोबाइल पर पहुंच गया। इसके बाद परिजन सदमे में आ गए। बीती रात पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच के आदेश पर लगी रोक; हाई कोर्ट में फिर होगी सुनवाई

 आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन