Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमाननीय न्यायालय के आदेश के पालन में थाना गुलाबगंज के सामने मोबाइल...

माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में थाना गुलाबगंज के सामने मोबाइल कोर्ट आयोजित, स्कूल बसों सहित 25 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

विदिशा: माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, खंडपीठ ग्वालियर द्वारा जारी निर्देशों एवं माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विदिशा अमोल अग्रवाल के आदेश के पालन में आज दिनांक 25.11.2026 को थाना गुलाबगंज पुलिस द्वारा थाना परिसर के सामने मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमोल अग्रवाल रहे मौजूद

उक्त मोबाइल कोर्ट माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विदिशा अमोल अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी गुलाबगंज एवं पुलिस स्टाफ द्वारा यातायात नियमों के पालन तथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

स्कूल बसों एवं यात्री बसों की जांच की गई

वाहन चेकिंग के दौरान विशेष रूप से स्कूल बसों एवं यात्री बसों को प्राथमिकता देते हुए उनकी जांच की गई। स्कूल बसों के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे आवागमन करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल बसों के संचालन एवं यातायात नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की भी जांच की गई।

नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई

चेकिंग के दौरान मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 25 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 15,600/- रुपये का जुर्माना किया गया।

मोबाइल कोर्ट के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक वाहन दस्तावेज साथ रखने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के संबंध में समझाइश भी दी गई।

ये भी पढ़ें: सांची में आयोजित संभागीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में वर्ल्ड वे स्कूल की परिधि चौधरी ने जीता रजत पदक 

बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील

थाना गुलाबगंज पुलिस द्वारा आम नागरिकों एवं विशेषकर स्कूल प्रबंधन तथा बस संचालकों से अपील की गई है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों के अनुरूप करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन