Thursday, November 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवॉट्सएप में नया फीचर: 14 दिन पहले शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो...

वॉट्सएप में नया फीचर: 14 दिन पहले शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भी भेजने का मिलेगा विकल्प

नई दिल्ली: वॉट्सएप यूजर्स अब मैसेज भेजने के लिए पहले से तारीख और समय तय कर सकेंगे। कंपनी ने मैसेज शेड्यूल करने का नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसके जरिए यूजर टेक्स्ट मैसेज के साथ फोटो और वीडियो भी तय समय पर भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे।

इस फीचर की मदद से 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे के लिए मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा। यह सुविधा निजी और ग्रुप चैट दोनों में उपलब्ध होगी। तय समय होने पर मैसेज अपने आप रिसीवर तक पहुंच जाएगा। इसके लिए यूजर को उस समय ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होगी।

कंपनी फिलहाल इस फीचर को चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी कर रही है। आने वाले हफ्तों में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।

सेंड बटन से ही शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज

नए फीचर में यूजर को मैसेज लिखने के बाद सेंड बटन के जरिए ही शेड्यूल करने का विकल्प मिलेगा। इसमें मैसेज भेजने की तारीख और समय चुनना होगा। इसके बाद तय समय पर मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा।

नए फीचर की 7 खास बातें

– यूजर 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
– निजी और ग्रुप चैट दोनों में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
– टेक्स्ट के अलावा फोटो और वीडियो भी शेड्यूल किए जा सकेंगे।
– तय समय पर मैसेज अपने आप भेजा जाएगा।
– फोन बंद होने या बैटरी खत्म होने पर भी शेड्यूल मैसेज पहुंच सकेगा।
– मैसेज भेजे जाने से पहले उसे डिलीट करने का विकल्प मिलेगा।
– मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे।

जन्मदिन की बधाई से लेकर ऑफिस रिमाइंडर तक में होगा इस्तेमाल

इस फीचर से यूजर्स को कई कामों में सुविधा मिलेगी। रात में सोने से पहले सुबह भेजे जाने वाले मैसेज शेड्यूल किए जा सकेंगे। इसके अलावा जन्मदिन और सालगिरह की बधाई, मीटिंग और अपॉइंटमेंट के रिमाइंडर भी पहले से तय किए जा सकेंगे।

ऑफिस और बिजनेस ग्रुप में जरूरी सूचनाएं भी निर्धारित समय पर भेजी जा सकेंगी। अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले लोगों को मैसेज भेजने के लिए भी यह फीचर उपयोगी होगा। रिसीवर को शेड्यूल किया गया मैसेज सामान्य वॉट्सएप मैसेज की तरह ही दिखाई देगा।

फीचर के लिए करना होगा इंतजार

वॉट्सएप ने 26 नवंबर से भारत समेत दुनियाभर में इस सुविधा को रोलआउट करना शुरू किया है। हालांकि, अभी यह सभी यूजर्स को नहीं मिला है। कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से जारी कर रही है। ऐसे में कुछ यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने के लिए कुछ हफ्तों तक इंतजार करना पड़ सकता है। यूजर्स को अपना वॉट्सएप अपडेट रखना होगा।

ये भी पढे़ं: NSE ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पछाड़ा, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज बना

क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन?

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक सुरक्षा व्यवस्था है, जिसमें मैसेज भेजने वाले के डिवाइस से निकलते ही कोड में बदल जाता है। इसे केवल रिसीवर अपने डिवाइस पर पढ़ सकता है। यानी मैसेज भेजने वाले और पाने वाले के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति उसके असली कंटेंट को नहीं पढ़ सकता।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन