Thursday, November 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedNSE ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पछाड़ा, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा...

NSE ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पछाड़ा, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज बना

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही NSE दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। यह उपलब्धि भारतीय पूंजी बाजार की बढ़ती ताकत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी मजबूत होती पहचान को दर्शाती है।

लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप (LSEG) के आंकड़ों के मुताबिक, NSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 5.86 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, लंदन स्टॉक एक्सचेंज का बाजार मूल्य लगभग 5.77 लाख करोड़ रुपये है। इस तरह NSE ने करीब 9 हजार करोड़ रुपये के अंतर से लंदन को पीछे छोड़ दिया है।

दुनिया के शीर्ष एक्सचेंज में तीसरे स्थान पर NSE

मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंजों की सूची में NSE से आगे फिलहाल अमेरिका के दो एक्सचेंज हैं। CME ग्रुप करीब 10.49 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्य के साथ पहले स्थान पर है, जबकि इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (ICE) लगभग 9.34 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ दूसरे स्थान पर है।

NSE ने जर्मनी की कंपनी ड्यूश बोर्स AG को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसका बाजार मूल्य करीब 5.9 लाख करोड़ रुपये यानी 63.4 अरब डॉलर बताया गया है।

NSE के शेयर में भी लगातार तेजी

NSE के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी के पीछे उसके शेयर में आई तेजी की भी अहम भूमिका रही है। गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में शेयर में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। नवंबर में अब तक 18 कारोबारी सत्रों में से 14 में शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर चुका है। इस दौरान शेयर 2,400 रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इससे पहले अक्टूबर में भी NSE के शेयर में करीब 34 प्रतिशत की तेजी आई थी। लगातार बढ़ती कीमतों ने एक्सचेंज के बाजार मूल्य को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में योगदान दिया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन