Thursday, November 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयूपीपीएससी के नए अध्यक्ष बने आलोक सिंह, 23 जनवरी 2029 तक रहेगा...

यूपीपीएससी के नए अध्यक्ष बने आलोक सिंह, 23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के महानिदेशक आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्मिक अनुभाग-4 के विशेष सचिव असीम कुमार सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।

23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

आधिकारिक आदेश के मुताबिक, राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316 के खंड (1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आलोक सिंह की नियुक्ति की है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू होगा और 23 जनवरी 2029 तक रहेगा।

शासन ने नियुक्ति आदेश की प्रतियां महालेखाकार प्रयागराज, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी, यूपीपीएससी के सचिव और प्रयागराज के कोषाधिकारी को भेज दी हैं। साथ ही निदेशक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री को नियुक्ति संबंधी अधिसूचना राजकीय गजट में प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढे़ं: यूपीपीएससी के नए अध्यक्ष बने आलोक सिंह, 23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

पुलिस प्रशासन में कई अहम पदों पर रहे आलोक सिंह

आलोक सिंह पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्हें 1 मई 2026 को डीजी पद पर पदोन्नत किया गया था। इसके बाद 21 मई 2026 से वे पीएसी मुख्यालय और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) के महानिदेशक के पद पर तैनात थे।

इससे पहले वे कानपुर जोन में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पहले पुलिस आयुक्त भी रहे हैं। इसके अलावा एयर इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

अब उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कमान सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन