Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोकलेक्टर ने निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

कार्य में प्रगति लाने एवं सड़क के उचित रेस्टोरेशन कार्य करने के दिए निर्देश
शहर के मुख्य मार्गों का भी किया निरीक्षण
बड़वनी 11 अक्टूबर 202⁰5/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आज शहर में एमपीयूडीसी द्वारा निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान सीएमओ नगर पालिका परिषद बड़वानी श्रीमती सोनाली शर्मा और संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर ने प्लांट के विभिन्न निर्माणाधीन हिस्सो के सम्बंध में अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परियोजना की लागत, क्षमता और इसके पूरा होने की समय-सीमा के बारे में पूछा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गति को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी को अतिरिक्त संसाधन लगाकर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।साथ ही गुणवत्ता और सड़क के उचित रेस्टोरेशन कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही हों।
कलेक्टर ने कहा कि यह संयंत्र शहर के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके चालू होने से शहर से निकलने वाले गंदे पानी को सीधे नदियों और अन्य जल स्रोतों में जाने से रोका जा सकेगा, जिससे जल प्रदूषण की समस्या पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगेगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्लांट से उपचारित होने वाले पानी का उपयोग सिंचाई, निर्माण कार्यों और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए करने की एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थल का दौरा करने और हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*कलेक्टर ने शहर के मुख्य मार्गों का भी किया निरीक्षण*
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने शनिवार शहर के पाला बाजार स्थित मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने उचित सड़क निर्माण एवं नियमित रूप से सड़क एवं नालियों की साफ सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन