Thursday, November 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news7 करोड़ की एफडीआर जारी करने के बदले मांगी 60 लाख की...

7 करोड़ की एफडीआर जारी करने के बदले मांगी 60 लाख की रिश्वत, आयकर इंस्पेक्टर को 3 साल की कैद

नई दिल्ली: लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने सात करोड़ रुपये की एफडीआर जारी करने के बदले 60 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में तत्कालीन आयकर निरीक्षक धर्मशील अग्रवाल को दोषी ठहराया है। अदालत ने बुधवार को आरोपी को तीन साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

7 करोड़ की एफडीआर के बदले 60 लाख की रिश्वत

सीबीआई के मुताबिक, यह मामला 3 अक्टूबर 2018 को कोलकाता की कंपनी मेसर्स जेडी टेप्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई कंपनी की सात करोड़ रुपये की एफडीआर को क्लियर कर जारी करने के बदले तत्कालीन आयकर निरीक्षक धर्मशील अग्रवाल ने 60 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी

शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच पूरी होने के बाद 30 नवंबर 2018 को धर्मशील अग्रवाल और एक निजी चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया।

आयकर इंस्पेक्टर को 3 साल की कैद

मामले की सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने तत्कालीन आयकर निरीक्षक धर्मशील अग्रवाल को दोषी करार दिया। इसके बाद उन्हें तीन साल की जेल और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन