Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोमुख्य अभियंता एवं सहायक परियोजना अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्य स्थलों के किये ...

मुख्य अभियंता एवं सहायक परियोजना अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्य स्थलों के किये  निरीक्षण

बड़वानी | के.एफ.डब्ल्यू. द्वारा पोषित बड़वानी सीवरेज परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण श्री शैलेन्द्र शुक्ला, मुख्य अभियंता एवं श्री संजय पाण्डेय, सहायक परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री विजय (एपीएम, पीआईयू खरगौन), संविदाकार तथा परियोजना प्रबंधन सलाहकार संस्था जीआईटेक ( GITEC ) के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अभियंता द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यों को गति देने के लिए तत्काल प्रभाव से समर्पित टीम गठित की जाए, ताकि अधिक से अधिक प्रॉपर्टी कनेक्शन किए जा सकें और शत-प्रतिशत कनेक्शन सुनिश्चित हो सकें। परियोजना से जुड़े सभी इलेक्ट्रो-मेकेनिकल उपकरणों की स्थापना शीघ्रता से पूर्ण की जाए तथा नगर पालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की जाएं, जिससे आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सके।
इसके अतिरिक्त, विद्युत कनेक्शन से संबंधित विषयों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों से तालमेल बैठाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, परियोजना के तहत तैयार किए जाने वाले री-यूज प्लान को नगर पालिका अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समन्वय से शीघ्र कार्यान्वित करने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए निर्माण स्थलों पर 1 हजार पौधे रोपित करने के विशेष निर्देश भी दिए गए। यह पहल परियोजना को पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह निरीक्षण परियोजना की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन