Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोबड़वानी के अदनान शेख बने एमबीबीएस डॉक्टर: चिकित्सा क्षेत्र में कायम की...

बड़वानी के अदनान शेख बने एमबीबीएस डॉक्टर: चिकित्सा क्षेत्र में कायम की परिवार की चौथी पीढ़ी की विरासत, बड़े भाई भी बन रहे सर्जन

बड़वानी।
बड़वानी शहर के लिए यह गर्व का क्षण है, जब देवीसिंह मार्ग निवासी डॉ. अदनान शेख ने अपनी एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई पूरी कर ली है। उन्होंने श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज, इंदौर से यह डिग्री हासिल की। शनिवार (11 अक्टूबर 2025) को आयोजित कॉलेज के दीक्षांत समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव तथा कॉलेज के कुलपति डॉ. विनोद भंडारी मौजूद थे, जिन्होंने 2019 बैच के एमबीबीएस छात्रों को डिग्रियाँ सौंपीं।

चिकित्सा क्षेत्र में चौथी पीढ़ी:
डॉ. अदनान शेख के डॉक्टर बनने के साथ ही, उनके परिवार ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी चौथी पीढ़ी की विरासत कायम की है। डॉ. अदनान के पिता डॉ. हमीद शेख, दादा हाजी डॉ. इश्हाक शेख, और परदादा हाजी डॉ. अल्लाहबेली शेख भी बड़वानी में कई वर्षों से निजी तौर पर चिकित्सीय सेवाएं दे चुके हैं।

बड़े भाई सर्जन बनने की ओर अग्रसर:
परिवार की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, डॉ. अदनान शेख के बड़े भाई डॉ. अरबाज शेख भी चिकित्सा क्षेत्र में हैं। डॉ. अरबाज एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्तमान में एमजीएम कॉलेज, इंदौर से मेडिकल सर्जन की पढ़ाई कर रहे हैं। इस तरह दोनों भाइयों ने एक साथ बड़वानी शहर का नाम रोशन किया है।

मुख्य अतिथि महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने डॉ. अदनान शेख को डिग्री प्रदान करते हुए कहा कि डिग्री मिलना उन छात्रों के लिए एक यादगार पल होता है, जिन्होंने वर्षों की मेहनत से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

डॉ. अदनान शेख के डॉक्टर बनने पर उनकी माता शबाना शेख, बड़े पापा फरीद शेख, सहित परिवार के सदस्यों और इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अपनी चिकित्सीय सेवाओं से आम लोगों को लाभान्वित करते हुए इसी तरह बड़वानी का नाम रोशन करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन