बड़वानी | कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी की जिला कृषि मौसम इकाई (दामू परियोजन) के अनुसार आगामी दिनों में बड़वानी जिले में 15/10/2025 से 19/10/2025 तक आसमान में हल्के बादल रहने की सम्भावना है। हवा में सापेक्ष आद्रता सुबह के समय 76 से 79 % तथा दोपहर के समय 56 से 60 % रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेंटीग्रेट व न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेंटीग्रेट के बीच रहने व 2 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे से उत्तरी दिशा की हवा चलने के साथ जिले में 17 और 18 अक्टूबर 2025 को कही-कही हल्की बूदा-बादी होने की संभावना है | एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और संलग्न भारतीय भूमध्यरेखीय महासागर के ऊपर सक्रिय है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर कोमोरिन क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 19 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल-दक्षिण कर्नाटक तटों से लगे लक्षद्वीप क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
किसान भाई फसल की कटाई में जल्दी ना करें एवं कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर संग्रहीत करे। साथ ही मौसम साफ रहने पर पकी फसल की कटाई करें, रबी फसलों की बुबाई हेतु खेत तैयार करें तथा उन्नत बीज,खाद व जैव उर्वरकों आदि की अग्रिम व्यवस्था करें तथा मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए ही फसलों की बुबाई करें।
बड़वानी में मौसम का बदलेगा मिजाज: 17 और 18 अक्टूबर को हल्की बूंदाबादी की संभावना, किसानों को फसल कटाई में सावधानी बरतने के निर्देश
RELATED ARTICLES

