Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोमिलावट पर शिकंजा: सेंधवा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई, नखराली...

मिलावट पर शिकंजा: सेंधवा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई, नखराली स्वीट्स को नोटिस, 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

बड़वानी।

दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सेंधवा शहर में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की इस सघन चेकिंग से संबंधित व्यवसायी वर्ग में हड़कंप मच गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सेंधवा शहर में मिठाई, नमकीन, मसाले आदि फर्मां पर निरीक्षण और खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई की गई। टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता, साफ-सफाई और संसाधनों की स्थिति आदि की विस्तृत जाँच की।

अनियमितता पर नोटिस जारी:
निरीक्षण के दौरान, खलवाड़ी मोहल्ला स्थित फर्म नखराली स्वीट्स में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके चलते फर्म को नोटिस जारी किया गया।

विभाग ने जिन दुकानों से नमूने लिए हैं, उन्हें जाँच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जाँच रिपोर्ट में नमूने अमानक पाए जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वैधानिक और सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति रावत भी मौजूद रहीं।

इन खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने:
जाँच टीम ने सेंधवा शहर की अलग-अलग फर्मों से कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने जाँच के लिए एकत्रित किए, जिनमें ये प्रमुख हैं:

•नखराली स्वीट्स, खलवाड़ी मोहल्ला: सोनपपड़ी, सिंगदाना कतरन।
• महेश आइल्स, मौलाना आजाद मार्ग: पोहा, इंस्टेंट गुलाब जामुन।
• शर्मा स्वीट्स एंड नमकीन, सदर बाजार: बेसन लड्डू, खोपरा पाक।
• शर्मा नमकीन कारखाना, सिनेमा चौराहा: सेव, मिक्स मिक्चर व बेसन।
• अग्रवाल स्वीट्स व नमकीन, मोतीबाग चौक: मावा कतली मिठाई, कश्मीरी सेव।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन