Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोअवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही : बड़वानी में 1400 किलोग्राम...

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही : बड़वानी में 1400 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर नष्ट, 17 प्रकरण दर्ज

बड़वानी। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री और निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए कलेक्टर और उपायुक्त आबकारी के सतत निर्देशों के पालन में, आबकारी विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने करीब 1400 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर मौके पर नष्ट कराया और बड़ी मात्रा में देशी शराब भी जब्त की।

जिला आबकारी अधिकारी आरसी बारोड़ के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मंडलोई के नेतृत्व में, आबकारी वृत बड़वानी के अमले ने संयुक्त बल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश दी।

ग्रामीण इलाकों में हुई कार्रवाई:
आबकारी विभाग की टीम ने वृत बड़वानी के ग्राम बालकुआ, लोनरारा और खंब सजवानी सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में यह कार्रवाई की। इस अभियान में कुल 63 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने वृत बड़वानी के ग्राम बालकुआ, लोनरारा और खंब सजवानी सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में यह कार्रवाई की। इस अभियान में कुल 63 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई।

इसके अतिरिक्त, अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 1400 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया, जिसका सैंपल लेने के बाद उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त की गई कुल सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 46 हजार 135 रुपए है।

17 प्रकरण पंजीबद्ध:

कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक कमलेश बामनिया द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत कुल 17 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक कमलकांत शर्मा, नेहा मोर्य, प्रधान आरक्षक दिलीप जायसवाल, प्रदीप भावसार, गंगा सोलंकी, प्रिया सुल्या, हुकुमचंद पाटीदार और इमलेश पवार का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा कारोबारियों के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन