Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोजिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी कल करेगी 104 मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षाविद्...

जिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी कल करेगी 104 मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षाविद् देंगे करियर मार्गदर्शन; महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद

बड़वानी।
जिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी जिले के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कल (रविवार, 19 अक्टूबर 2025) एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। इस समारोह में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक लाने वाले लगभग 104 मेधावी बच्चों को एजाज नामा (प्रशस्ति पत्र) देकर सम्मानित किया जाएगा और उनके अभिभावकों की हौसला अफजाई की जाएगी।

जिला मुस्लिम कमेटी के प्रवक्ता माजिद शेख ने बताया कि यह आयोजन पिछले तीन सालों से लगातार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में शिक्षा के क्षेत्र में जागृति पैदा करना है।

विशेषज्ञ देंगे करियर मार्गदर्शन:

कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा और करियर के लिए मोटिवेशन देने हेतु देश के विभिन्न हिस्सों से वरिष्ठ शिक्षाविदों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। ये विशेषज्ञ छात्रों को मार्गदर्शन देंगे कि आगे किन-किन फील्ड में जाना चाहिए:

• जाहिद खान (सहरानिया इंटरनेशनल स्कूल, खजराना, इंदौर)
• मुन्ना इब्राहिम (एम.आई. पब्लिक स्कूल, भुसावल)
• वरिष्ठ शिक्षाविद् सैय्यद मकसूद अली (देवास)
• मुजीब कुरैशी (कुक्षी)

सदर इदरीश खान एवं हाजी अब्दुल रहीम तिगाले ने बताया कि इस प्रोग्राम में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दूर-दराज के उन लोगों को बुलाया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया है या जो बच्चों को सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।

रोजगार और तरक्की पर भी फोकस:

सम्मान समारोह में शिक्षा के अलावा कौम के विभिन्न क्षेत्रों (शिक्षा, मेडिकल, व्यापार आदि) में तरक्की करने वाले कुछ विशिष्ट लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। कमेटी का उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को यह समझाना है कि शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना कितना आवश्यक है।

यह आयोजन समाज में बेहतर तालीम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन