Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियो"अल्प विराम परिचय कार्यशाला" का ठीकरी में हुआ आयोजनअन्य विभागों के कर्मचारियों ...

“अल्प विराम परिचय कार्यशाला” का ठीकरी में हुआ आयोजन
अन्य विभागों के कर्मचारियों  ने लिया आनंद का अनुभव ।

बडवानी | मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं राज्य आनंद संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में जनपद पंचायत सभा कक्ष ठीकरी में आज शासकीय सेवकों के लिए ब्लॉक स्तरीय अल्पविराम परिचय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
इस कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों में आनंदित व्यवहार लाना है।
मास्टर ट्रेनर के रूप मे डॉ राम सहाय यादव, सुधा बाजपेई, रघुवीर सोलंकी, सुनीता काग, विनोद यादव, जिला संपर्क व्यक्ति अनिल जोशी ने प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती  के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम का परिचय एवं स्वागत भाषण देते हुए जिला संपर्क व्यक्ति अनिल जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव बढ़ता जा रहा है और लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं ।
ऐसे में आनंद विभाग एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर लोगों में तनाव कम कर रहा है।
इसलिए आज इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। ऐसी कार्यशाला हर ब्लॉक में आयोजित होगी।
मास्टर ट्रेनर्स डॉ राम सहाय यादव, सुधा बाजपेई  ने कहा कि हम तनाव मुक्त होकर काम करते रहें और घर जाकर भी काम के बारे में ना सोचे।
यह जीवन हमें खुश रहने के लिए मिला है काम के समय काम  करें बाकी ,अन्य समय तनाव मुक्त रहे।
आनंद विभाग के रघुवीर सोलंकी, सुनीता काग, विनोद यादव ने कहा कि हम में निर्णय लेने की क्षमता है । हर खुशी और हर गम हम से ही पैदा होता है। हम स्वयं के प्रति ईमानदार रहे । दूसरों की गलती नहीं ढूंढे और कार्य करते समय स्वयं को रिलैक्स देना ही अल्पविराम है।
अच्छा कार्य करने से हमें आत्म संतुष्टि मिलती है और इसमें ही आनंद समाया है।  हम जो काम कर रहे हैं वह सही है या गलत यह सोचें ।आपस में रिश्ते बनाकर रखें।अल्पविराम जैसा कार्यक्रम सतत चलना चाहिए।
मास्टर ट्रेनर ने कहां की जो लोग हमारी मदद करते हैं उनका धन्यवाद अदा करें ।और हमारा बुरा करने वाले को भी माफ करें । जीवन अच्छा चलेगा। तनाव लेकर जीवन नहीं जीना चाहिए। हम अच्छी चीजों को तो भूल जाते हैं और बूरी चीजों को दिल पर लेकर चलते हैं।
पूरे दिन चली इस कार्यशाला  में सभी विभागों के कर्मचारी एवं जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन