Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोमां नर्मदा जागीरदारपुरा में आज होगी बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा-तीन दिवसीय...

मां नर्मदा जागीरदारपुरा में आज होगी बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा
-तीन दिवसीय कार्यक्रम में हो रहे हवन-पूजन आदि अनुष्ठान

बड़वानी। नर्मदा तट किनारे बनाए गए मां नर्मदा
जागीरदारपुरा घाट किनारे भगवान बजरंग बली के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन जारी हैं। रविवार दोपहर विधि विधान के साथ मूर्ति की प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पूर्व शनिवार को मूर्ति का हवन-पूजन सहित अन्य अनुष्ठान पंडित चेतन महाराज पंडित अंकुर पुरोहित ने संपन्न कराए।
मां नर्मदा जागीरदार पुरा घाट निर्माण समिति अध्यक्ष अजयसिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार दोपहर 12.30 बजे घाट किनारे रामेश्वर भोलेनाथ मंदिर के पास नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। बजरंग बली की मूर्ति ओंकारेश्वर से लाई गई है।
उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती साल में दो बार मनाई जाती है। एक चैत्र मास की पूर्णिमा और दूसरी कार्तिक मास की चतुर्दशी (नरक चतुर्दर्शी) के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। इस मौके पर मां नर्मदा जागीरदारपुरा घाट में इस बार बजरंग बली भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होगी। तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन शुक्रवार को भगवान की पूजन-अर्चना कर रात्रि अन्न में रखा गया। वहीं शनिवार को पूजा अभिषेक, हवन-पूजन व फूल फल  में रखा गया हैं। मूर्ति जजमान द्वारा हवन में राजेंद्र दरबार सपत्नी शामिल हुए। वहीं रविवार को दोपहर 12.30 बजे प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन