Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeधारवहा रे..... वहा रे....•मेरे सिस्टम के ईमानदार ठेकेदार ओर इंजीनियर.....!!•ठेकेदार ओर इंजीनियर...

वहा रे….. वहा रे….
•मेरे सिस्टम के ईमानदार ठेकेदार ओर इंजीनियर…..!!
•ठेकेदार ओर इंजीनियर शासन को लाखों रुपए का लगा रहे चुना……
•एस्टीमेट के अनुसार नही मनमर्जी के अनुसार डस्ट से बन रही है पुलिया निर्माण….

जय खत्री
धरमपुरी (धार)। जनपद पंचायत धरमपुरी की ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता की जा ही है, अधिकारीयों की मिलीभगत या दे कहे कि अनदेखी से इन पंचायतों में होने वाले कार्यों में कार्य गुक्ताविहीन सामाग्री का उपयोग बिना रोक टोक के धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। इनको देखने और रोकने वाला कोई नहीं है जिससे बनने के कुछ दिनों बाद ही जर्जर होते नजर आते है। वही कुछ माह में पुलिया टूट जाती है, जिससे शासन के लाखों रुपए पानी में मिलते दिखाई देते हैं।

क्या है मामला-
धार जिले जनपद पंचायत धरमपुरी के ग्राम पंचायत एकलरा बुजुर्ग में भीलट मंदिर के पासबनी हुई पुलिया निर्माण लाखों की लागत का पुलिया निर्माण किया जा रहा है। जिसमें पुलिया की वाल का निर्माण वर्तमान में किया जा रहा है जिससे भारी मात्रा में पत्थरों और काली मिट्टी वाली डस्ट चुरी का उपयोग किया जा रहा है। वहीं सीमेंट नाम नात्र की डाली जा चुकी है। सूत्र ने बताया कि पुलिया निर्माण में भारी मात्रा में पत्थरों का उपयोग करते है ओर बड़ी मात्रा में डस्ट का उपयोग भी किया गया है पुलिया पर बड़ी मात्रा में पत्थर दिख रख रहे हैं। लेकिन यहाँ कोई देखने वाला भी नहीं है  ना तो अधिकारी जांच करने आते हैं ना देखने आते हैं वही पुलिया निर्माण के मौके पड़ताल की गई तो वहां नाम मात्र की रेत दिखाई दी और बड़ी मात्रा में काली चुरी वाली डस्ट भी पाई गई। जिम्मेदार अधिकारी भी ना तो समय पर निरीक्षण करते हैं ना ही इस और कार्यवाही करते हैं जिससे गुक्ताविहीन निर्माण कार्य हो रहे हैं।

कार्यवाही की मांग-
पंचायत में लाखों की लागत से हो रहे घटिया निर्माण को लेकर आम जन ने नियमानुसार कार्य करते हुए अब तक घटिया साम्रगी का उपयोग किया गया है ओर उसकी सामग्री को सही करके पुनः से पुलिया बनाई जाए आमजन के द्वारा माग की गयी है।

ना जांच ना कार्यवाही तो क्या है विभाग की जिम्मेदारी-
जनपद पंचायत की कई ग्राम पंचायतों में एस्टीमेट के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। पूर्व में किये गए कई निर्माण कार्यो में आयधिक पत्थरों और काली वाली डस्ट के उपयोग से अब वह कुछ माह में ही उखड़ते हुए नजर आयेगे ।

क्या कहते हैं जिम्मेदार-
अभी में जनपद पंचायत सीईओ को फोन लगा कर बता ओर दिखाता हूं।
–प्रशांत शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष धरमपुरी

अभी में चलो भेजता हूं इंजीनियर को और दिखाता हूं।
–चौहान साहब सीईओ जनपद पंचायत धरमपुरी

ठीक है अभी में इंजीनियर बोलकर काम रूकवाता हूं।।
–राजेश पाठक सहायक यंत्री धरमपुरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन