Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोबड़वानी में दीपावली मिलन समारोह वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद सचिन शर्मा...

बड़वानी में दीपावली मिलन समारोह वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद सचिन शर्मा ने सफाई कर्मियों को मिठाई और उपहार देकर किया सम्मानित

बड़वानी। नगर पालिका परिषद बड़वानी के वार्ड क्रमांक 6 में पार्षद सचिन शर्मा द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर सोमवार दोपहर कचहरी रोड स्थित पार्षद कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पार्षद ने अपने वार्ड में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों को मिठाई एवं उपहार भेंट किए तथा उन्हें पुष्पमालाओं से सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह का माहौल उत्साह, सौहार्द और आपसी भाईचारे से भरा हुआ रहा।कार्यक्रम के दौरान पार्षद सचिन शर्मा ने कहा कि जब पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा था, तब भी हमारे सफाईकर्मी दिन-रात शहर को स्वच्छ रखने में जुटे रहे। उन्होंने अपने परिवारों की चिंता किए बिना निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन किया। आज हम सभी उन पर गर्व करते हैं।उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पर्व हमें एकता, स्वच्छता और समर्पण का संदेश देते हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि—
नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की ही नहीं, बल्कि हर वार्डवासी और दुकानदार की भी समान रूप से है। जब हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे, तभी हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा।समारोह के दौरान सफाई कर्मचारियों ने भी पार्षद द्वारा किए गए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों को दीपावली और भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन