Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोबड़वानी के भारत मार्ट में जमकर हंगामा, कर्मी पर युवती से छेड़छाड़...

बड़वानी के भारत मार्ट में जमकर हंगामा, कर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप; गुस्साए परिजनों ने की पिटाई, कार के शीशे तोड़े
आरोपी कर्मी पुलिस हिरासत में, मार्ट के जिम्मेदार शटर बंद कर हुए गायब; थाने की दहलीज तक हुई मारपीट

बड़वानी।

शहर के महेंद्र टॉकीज के सामने संचालित भारत मार्ट पर शुक्रवार दोपहर एक गंभीर घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मार्ट के एक कर्मी पर वहीं काम करने वाली एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने कर्मी की जमकर पिटाई कर दी।

कर्मी की धुनाई, कार के शीशे चकनाचूर:

युवती के परिजनों और लोगों ने मौके पर पहुँचकर आरोपी कर्मी को लात-घूंसों और मुक्कों से जमकर पीटा। इस दौरान हंगामा इतना बढ़ा कि मार्ट के पास गली में खड़ी एक कार पर पत्थर बरसाए गए, जिससे उसके कांच चकनाचूर हो गए।

मारपीट के बाद लोग कर्मी को बेल्ट से मारते हुए बाइक पर बिठाकर ले गए और कुछ देर बाद उसे मारते हुए सीधे शहर कोतवाली ले आए। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगों में खासा आक्रोश नजर आया, और तो और, थाने की दहलीज पर भी पुलिस के सामने आरोपी के साथ मारपीट की गई। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित कर्मी को तुरंत हिरासत में लेकर बैठा लिया।

छेड़छाड़ की घटना:

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, मार्ट पर काम करने वाली युवती किसी काम से भवन के पीछे बने तलघर (बेसमेंट) में गई थी, जहाँ उक्त कर्मी द्वारा उससे छेड़छाड़ की गई। युवती ने शोर मचाकर अपने परिजनों को सूचित किया। मौके पर आए परिजनों ने भारत मार्ट के जिम्मेदार को फोन लगाया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। हंगामा होते देख भारत मार्ट पर मौजूद जिम्मेदार लोग आनन-फानन में शटर बंद कर गायब हो गए।

पुलिस ने लिया हिरासत में:

मामले को लेकर शहर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि भारत मार्ट पर कार्यरत युवती के साथ वहीं के एक कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। संबंधित आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन