Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोजागृत हिंदू मंच बड़वानी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हिंदू एकता,...

जागृत हिंदू मंच बड़वानी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हिंदू एकता, जनसंख्या संतुलन एवं सांस्कृतिक चेतना पर हुआ चिंतन


बड़वानी |

जागृत हिंदू मंच, बड़वानी के तत्वावधान में रामकुल्लेश्वर मंदिर परिसर में विशाल दीपावली मिलन समारोह एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, आत्मजागृति, और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ समाज के समक्ष उपस्थित गंभीर चुनौतियों पर सार्थक विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम की वक्ता हिंदू जागरण मंच की जिला सहसंयोजिका स्मिता अत्रे ने बताया कि जागृत हिंदू मंच की यह पहल हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर उसकी एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे शुभ अवसर पर यह आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को सशक्त करता है बल्कि सामाजिक एकता का संदेश भी देता है, उन्होंने बच्चियों पर ध्यान देने और क्षेत्र मे हो रही लव जिहाद की बढ़ती घटनाओ पर ध्यान देने और जागरूकता बढ़ाने का आव्हान किया।

मुख्य वक्ता प्राध्यापक भूपेंद्र भार्गव (शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी) ने अपने विस्तृत उद्बोधन में हिंदुओं की घटती जनसंख्या, ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में मुगल और अंग्रेजों की गुलामी, तथा अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे देशों के साथ भारत के असम और पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि समाज को समय रहते जनसंख्या असंतुलन, सांस्कृतिक विस्मरण और सामाजिक विखंडन जैसे मुद्दों पर सजग रहना होगा।
प्राध्यापक भार्गव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “पंच परिवर्तन” विषय पर भी विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हिंदू समाज आत्म-परिवर्तन, समाज-परिवर्तन और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़े, तो भारत विश्व में पुनः सांस्कृतिक नेतृत्व कर सकता है, इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता शुभम पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया, मंच पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान,कुशवाह समाज के वरिष्ठ नंदराम कुशवाह एवं मंच के उपाध्यक्ष श्रीरामकृष्ण साखी मंचासीन थे

कार्यक्रम में कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी अपनाओ, नागरिक कर्तव्य पालन और लव जिहाद जैसी सामाजिक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मंच के पदाधिकारियों ने समाज के प्रत्येक वर्ग से इन विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही। मंच के कार्यकर्ताओं — कार्यक्रम संयोजक सुनील गुप्ता, मोहित कुशवाह, राजेश राठौड़ , दीपक जेमन, शंकर कुशवाह, आशा कुमरावत, श्वेता भावसार, भगवती प्रसाद सोनी, महेन्द्र कुशवाह, कुणाल भावसार, राजेंद्र देवड़े, आर आर प्रिंस, सविता यादव, सुनीता मेहता , नितिन बद्रीलाल अग्रवाल  सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा निर्माण, स्वागत, मंच व्यवस्था, भोजन व्यवस्था से लेकर सम्पूर्ण व्यवस्था संचालन मे अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन राजेश राठौड़, अतिथि परिचय आर आर प्रिंस, कार्यक्रम परिचय मोहित कुशवाह, सामूहिक गीत राजेंद्र देवड़े एवं आभार प्रदर्शन सुनील गुप्ता ने व्यक्त किया, दीप प्रज्वलन एवं भारत माता एवं देवी लक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित जनों ने एकता, सद्भाव और संगठन का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन