जबलपुर। नेशनल हेल्थ मिशन के जिला प्रोग्राम मैनेजर के खिलाफ फर्जी अंकसूची के आरोपों के चलते मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक अजय सिंह के साथ लखन घनघोरिया को एमपीएमएलए कोर्ट ने 16 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश जारी किया है।
फर्जी अंकसूची का प्रेस कांफ्रेंस में लगाया था आरोप
नेशनल हेल्थ मिशन के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर की अंक सूची को लेकर नेता प्रतिपक्ष के साथ तमाम नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। साथ ही गत 05 अगस्त 2025 को विधानसभा का वॉकआउट किया था और फर्जी अंकसूची का आरोप लगाया था। हंगामे के बाद मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सलोनी सिडाना द्वारा विजय पांडेय को हटा दिया गया था।
कांग्रेस की सरकार को घेरने थी योजना
डीपीएम विजय पांडेय ने एमपीएलए कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में कांग्रेस दल के आरोप झूठे निकले। मध्यप्रदेश शिक्षा मण्डल भोपाल की जांच में अंकसूची सही पाई गई है। दरअसल कांग्रेस पार्टी की यह योजना सरकार को फर्जी आरोप लगाकर घेरने की थी।
उमंग सिंघार हाजिर हो! एमपीएलए कोर्ट ने दिया नेताप्रतिपक्ष को नोटिस


