13 दिसंबर से भोपाल में दौड़ सकती है मेट्रो, दिल्ली से मिलेगी हरी झंडी

शेयर करे

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो की नींव सितंबर 2019 में रखी गई थी। इस लम्बे इंतजार के बाद अब मेट्रो चलने के लिए तैयार है। बता दें कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) के ग्रीन सिग्नल के बाद अब भोपाल में मेट्रो के कमर्शियल रन की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते है। ये भी संभावना है कि वे वर्चुअली तरीके से लोकार्पण करेंगे। हालांकि, ये तारीख फाइनल नहीं है, लेकिन तैयारी 13 दिसंबर के हिसाब से ही की जा रही है।

फिलहाल स्टेशन के 1 गेट से ही एंट्री-एग्जिट होगी। यानी, जो भी यात्री स्टेशन पर पहुंचेंगे, वे स्टेशन के एक तरफ से ही अंदर-बाहर आ-जा सकेंगे। जिन स्टेशनों पर अभी फिनिशिंग या अन्य काम बचे हैं, उन्हें अगले 3 दिन में पूरा करने का टारगेट है। 10 दिसंबर से सभी स्टेशन बंद कर दिए जाएंगे। ये वीआईपी-वीवीआईपी की सिक्योरिटी के चलते किया जाएगा।